फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में काल सेंटर कर्मी से रेप का आरोपी राजनीति में भी आजमा चुका है हाथ

मोहाली में काल सेंटर कर्मी से रेप का आरोपी राजनीति में भी आजमा चुका है हाथ

Sat, 27 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में काल सेंटर कर्मी से रेप का आरोपी राजनीति में भी आजमा चुका है हाथ
कॉल सेंटर कर्मी से दुष्कर्म का मामला...
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी राजनीति में आजमा चुका था हाथ
बलौंगी के वार्ड नंबर दस से लड़ा था पंच का चुनाव
पुलिस ने की पहचान उजागर, बद्दी और शाहीमाजरा में होटल भी चला चुका है लक्की सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। कॉल सेंटर कर्मी से दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया आरोपी राजनीति में भी हाथ आजमा चुका था। उसने वर्ष 2018 में हुए पंचायत के चुनाव में बलौंगी स्थित वार्ड नंबर दस से पंच का चुनाव लड़ा था। यह बात शुक्रवार को उस समय सामने आई जब आरोपी की शिनाख्ती परेड के बाद पुलिस ने पहचान उजागर की। आरोपी लक्की सिंह (32) आजाद नगर का रहने वाला है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया शिनाख्ती परेड की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में अदालत में पेश की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही कुछ नए खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साल 2013 से पहले बद्दी में अपने पिता के साथ होटल चलाता था। वहीं, सूत्रों की मानें तो उसने कुछ समय शाहीमाजरा में भी होटल चलाया है। हालांकि उसके पिता कैंसर के मरीज हैं और माता की तबीयत भी ठीक नहीं रहती। ऐसे में उसने टैक्सी कारोबार में हाथ आजमाया था। उसके पास इंडिगो व इटियोज लीवा कार थी। वह अकसर टूर पर रहता था। वहीं, जानकारों की मानें तो आरोपी सवारियों के साथ गाइड के रूप में पेश आता था।
विज्ञापन


बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप, बिजनेसमैन व पार्षद थे मेंबर
आरोपी ने अपने मोबाइल पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इसमें उसने शहर के कई नामी बिजनेसमैन, नेता और पार्षद जोड़े हुए थे। कई जानकारियां ग्रुप में शेयर करता था, लेकिन जैसे ही उसके लिंक के लोगों को पता चला कि पुलिस ने उसे उठा लिया है, उसके बाद से लोगों ने ग्रुप को छोड़ना शुरू कर दिया था। अब तक कई मेंबर ग्रुप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को देता था बढ़िया आदमी बनने की नसीहत
इलाके के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि लक्की इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है, क्योंकि लक्की की छवि इलाके में अच्छी थी। वह युवाओं को अच्छे काम करने की नसीहत देता था। आरोपी की शादी नहीं हुई थी। वह परिवार से अलग रहता है।

यह है मामला
यह मामला 15 अप्रैल को सामने आया था। कॉल सेंटर कर्मी की शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई थी तो एसएसपी ने एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही एसएचओ दिलजीत सिंह को केस में देरी के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। मामले का राष्ट्रीय और पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। बाद में सस्पेंड एसएचओ पर केस दर्ज किया गया था।


चार लड़कियों से छेड़छाड़ व चार से किया दुष्कर्म
वीरवार को जब आरोपी को पुलिस ने बलौंगी से दबोचा था तो पूछताछ में उसने बताया था कि उसने चार लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, जबकि चार लड़कियों से दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था। उसने एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed