{"_id":"5c438592bdec22738335e024","slug":"51547928978-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी के प्रधान और पूर्व प्रधान पर फ्लैट में घुसकर मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी के प्रधान और पूर्व प्रधान पर फ्लैट में घुसकर मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट में घुसकर पीटा, फिर तीसरी मंजिल से फेंका, गंभीर
ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी के प्रधान और पूर्व प्रधान पर आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी के रहने वाले मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि सोसाइटी के प्रधान अवतार सिंह, पूर्व मनीष कुमार व अन्य ने शुक्रवार रात को उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की कोशिश करते हुए तीसरी मंजिल से फेंक दिया। जिसमें उसको गंभीर चोटें आई हैं और पीजीआई में इलाज दाखिल होना पड़ा। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर सोसाइटी के प्रधान अवतार सिंह, पूर्व प्रधान मनीष और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीरकपुर पुलिस थाना के एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि मनोज शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमकर बीड़ी-सिगरेट आदि सामान बेचने का काम करता है। वह रोज की तरह शुक्रवार देर रात को अपनी सोसाइटी पहुंचा। यहां रात करीब पौने 10 बजे वह तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट के लिए लिफ्ट से उतरा तो सामने मौजूदा प्रधान अवतार सिंह, पूर्व प्रधान मनीष व एक युवक ने उसे गले से पकड़कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान तीनों ने जबरदस्ती उसका फ्लैट खुलवाया और अंदर ले जाकर धुनाई की। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसको किचन की खिड़की से धक्का दे दिया। मनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोस्तों ने उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।