फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा दे कर भगा ले जाने वाले व्य1ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज। बनूड़ /लांडरां। स्थानक पुलिस ने विवाह का

नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा दे कर भगा ले जाने वाले व्य1ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज। बनूड़ /लांडरां। स्थानक पुलिस ने विवाह का

Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा दे कर भगा ले जाने वाले व्य1ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज।  बनूड़ /लांडरां।  स्थानक पुलिस ने विवाह का
बनूड़/लांडरां। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने बिहार के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

एएसआई राम कृष्ण ने बताया कि उत्तरप्रदेश की रहने वाली एक महिला वार्ड नंबर 11 की कालोनी में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ शराब फैक्टरी में लेबर का काम करती है। उनकी फैक्टरी में ही धीरज नामक व्यक्ति गांव गोखने लखन बिसूनपुर जिला बंगूसर बिहार का रहने वाला भी काम करता है। 9 जनवरी की रात को धीरज उनकी नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसने अपनी लड़की को हर जगह पर ढूंढा मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में आ कर अपनी लड़की को विवाह का झांसा देकर भगाने वाले व्यक्ति के बारे में बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed