{"_id":"5a7dfd804f1c1b1d368b971c","slug":"51518206336-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के बाहर दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ दो बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सिस बैंक के बाहर दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ दो बैग चोरी
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सिस बैंक के बाहर कार का शीशा तोड़ दो बैग चोरी
डेराबस्सी।
शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को डेराबस्सी के एक्सिस बैंक के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोड़ लुटेरे उसमें से दो बैग लेकर फरार हो गए। बैग में नकदी चार हजार की नकदी थी, साथ ही उसमें कई दस्तावेज और व अन्य सामग्री थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वारदात करीब साढ़े तीन बजे अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित एक्सिस बैंक के बाहर हुई। सचिन बग्गा पुत्र जोगिंदर पाल वासी गली नंबर 27, शक्ति नगर कॉलोनी, डेराबस्सी ने बताया कि वह अपनी वरना कार से बैंक गए थे। बैंक से जब बाहर आए तो कार का शीशा टूटा था और अंदर रखे दो बैग गायब थे। सचिन के अनुसार बैग में तीन घड़ियां, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, चेक बुक के अलावा करीब चार हजार की नकदी थी। उन्होंने बताया कि लैदर के दोनों बैग की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विजयबख्शी ने बताया कि कार हाईवे के पास पार्क की गई थी, जिससे वारदात बैंक की सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो सकी। वैसे भी कैमरों की पोजीशन से बैंक इमारत के बरामदे तक ही कवर होते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बैग सीट डैश बोर्ड के बजाय बाहर पड़े होने से लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की पड़ताल जारी है।