फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   करोडों की ठगी में एक और गिरफ्तार

करोडों की ठगी में एक और गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
करोडों की ठगी में एक और गिरफ्तार
लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन

जाली दस्तावेज बनाकर की गई थी तीन करोड़ 58 लाख व 68 हजार की ठगी
धोखाधड़ी में बैंक का पूर्व सीनियर ब्रांच मैनेजर पहले हो चुका है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
लोन के नाम पर यूकों बैंक खरड़ में हुई करोड़ों की धोखाधड़ी में इओ विंग मोहाली ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। विंग की विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय कुमार निवासी शिवालिक सिटी को खरड़ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस धोखाधड़ी के इस मामले के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर राजेश खन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जो इस समय जेल में है।

ऐसे खुली थी केस की पोल
जरूरतमंद लोगों द्वारा लोन के लिए आवेदन करते समय लगाए गए दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से लाखों के लोन पास कराकर तीन करोड़ 58 लाख व 68 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मामले में यूको बैंक खरड़ के पूर्व सीनियर ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेश खन्ना निवासी मकान नंबर 3566 बस्ती शेख जालंधर हाल निवासी मकान नंबर 1112 सेक्टर -12एक पंचकूला के रूप में हुई। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसपीडी हरबीर सिंह अटवाल की अगुवाई में इंस्पेक्टर ईओ विंग लखविंदर सिंह ने मामले की पड़ताल की। इस संबंध में सात माह पहले मार्च में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


लोन का झांसा देकर हासिल किए थे दस्तावेज
पुलिस के मुताबिक, राजेश खन्ना सितंबर 2012 से नवंबर 2013 तक यूको बैंक खरड़ में बतौर सीनियर ब्रांच मैनेजर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अपने एजेंटों दविंदर कुमार निवासी पंचकूला, करनवीर सिंह निवासी खरड़ व विवेक कुमार निवासी नया गांव के साथ मिलीभगत कर जरूरतमंद लोगों को पर्सनल या व्हीकल लोन दिलाने का झांसा देकर उनके रिहायशी प्रूफ हासिल कर लिए। इसके बाद लोगों से कहा गया कि उनके लोन पास नहीं हुए हैं। साथ ही उनके दस्तावेज भी नहीं लौटाए। इसके बाद उन दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अन्य दस्तावेज बनाए
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लोगों के रिहायशी प्रूफों के साथ जाली दस्तावेज, जाली आरटीआर, जाली कुटेशन, जाली इंश्योरेंस, जाली अस्थायी व्हीकल नंबर तैयार करके कुल 28 व्हीकल लोन पास करके व अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। इसके बाद लोन की राशि निकाल ली थी।

इन कंपनियों के नाम पर खोले खाते
महाबीर गांव डाकघर भंगरोटू मंडी हिमाचल प्रदेश, हिमगिरी हुंडुई फेज-नौ मोहाली, कृष्णा ऑटो जोन इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़, पायनर टोयोटा, ऑथराइज्ड डीलर ईएमएम, पी मोटर लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक चंडीगढ़, ट्राइसिटी ऑटो, मारुति सुजुकी जीरकपुर, एबी आटोमोबाइल्स इंडस्ट्रियल फेज-सात, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो चंडीगढ़ में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर जाली खाते खुलवाकर व उन्हें खातों में ड्राफ्ट जमा करवाकर खातों से तीन करोड़ 58 लाख 68 हजार रुपये निकाल लिए।


आरोपी ने 113 व्हीकल का लोन किया पास
आरोपी राजेश खन्ना ने अपनी तैनाती के दौरान कुल 113 व्हीकल लोन पास किए थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जबकि बैंक का पिछले पांच साल से रिकॉर्ड को चेक करने से पता चला है कि यूको बैंक खरड़ की तरफ से एक साल में तीन से अधिक लोन पास नहीं किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed