{"_id":"5cc8b140bdec2207897f0de8","slug":"41556656448-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी की महिला मुलाजिम का पीछा कर करता था अभद्र कमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंपनी की महिला मुलाजिम का पीछा कर करता था अभद्र कमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सेक्टर-70 स्थित एक प्राइवेट कंपनी की महिला मुलाजिम का एक युवक कई दिन से पीछा कर रहा था। आरोपी महिला पर अभद्र कमेंट करता था। युवती कई बार इस बात को इग्नोर कर रही थी, साथ ही आरोपी को अपनी हरकतों से बाज आने की नसीहत भी दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मान रहा था। इसके बाद लड़की ने इस बारे में मटौर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सुदिंर सिंह निवासली खुड्डा अलिशेर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ई व 354-डी के तहत केस दर्ज किया कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ जगदेव सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुरिंद्र उसके साथ उक्त कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह हर रोज ऑफिस के नीचे आकर उसे समय परेशान करने लगा, जब वह आफिस से छुट्टी करके घर जाने लगती। यहां तक कि जब वह पैदल जाती तो आरोपी उसका पीछा करता था और उसे अभद्र कमेंट्स करता था।
जिक्रयोग है कि मोहाली में लड़कियों से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। इससे पहले मटौर थाने में ही महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इससे पहले सोहाना थाने में पता पूछने के बहाने कॉल सेंटर कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वहीं, नयागांव थाने में पड़ोसी द्वारा एक युवती का दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आ चुका है।