फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से दबोचे चार हेरोइन तस्कर

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से दबोचे चार हेरोइन तस्कर

Sat, 02 Mar 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से दबोचे चार हेरोइन तस्कर
40 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सोहाना थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-78 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से दबोच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से पुलिस ने हेरोइन समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह गांव सोहाना, जैपाल सिंह जिला अंबाला (हरियाणा) के गांव मिरजापुर, कुलविंद्र सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव महमूदपुर और मसीम अली उत्तर प्रदेश के गांव तित्तरवाड़ा के रूप में हुई है। हरदीप सिंह व जयपाल सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। चारों आरोपियों पर थाना सोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सोहाना थाना के एसएचओ दलजीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नजदीक चार युवक बैठे हैं जोकि हेरोइन की तस्करी का काम करते हैं। पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ वहां दबिश दी तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने सभी को काबू कर लिया। आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अब उनका नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस केस में और लोग भी काबू किए जाएंगे, क्योंकि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं जोकि जांच में अहम रोल निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed