फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हेरोइन तस्करी करने वाले दो एसटीएफ ने दबोचे

हेरोइन तस्करी करने वाले दो एसटीएफ ने दबोचे

Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी करने वाले दो एसटीएफ ने दबोचे
ट्राइसिटी में हेरोइन तस्करी के दो आरोपी एसटीएफ ने दबोचे
विज्ञापन

आरोपियों से 150 ग्राम हेरोइन बरामद, चंडीगढ़ साइड से आ रहे थे
एक आरोपी पर पहले भी दर्ज है केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ट्राइसिटी में हेरोइन तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव रायपुर खुर्द (मोहाली) व हसनप्रीत सिंह निवासी गांव चुन्नी खुर्द (बस्सी पठाणां) जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ के पुलिस स्टेशन फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जिला अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनका मुख्य उद्देश्य तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ना है।
----बॉक्स
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की सप्लाई करने आ रहे हैं। वह खुद भी नशे के आदी हैं। इस पर डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा की देखरेख में एएसआई हरभजन सिंह ने वाईपीएस चौक के नजदीक से दोनों को हेरोइन समेत काबू कर लिया। वह चंडीगढ़ की साइड से आ रहे थे।
विज्ञापन

---बॉक्स
ऐसे आए थे दोनों इस लाइन में
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सतनाम सिंह लकड़ी का काम करता है। वह करीब 6 महीने पहले दोस्त हसनप्रीत के साथ मिलकर नशा करने का आदी हो गया। हसनप्रीत सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2013 में मोहाली के फेज-7 स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करते समय बुरी संगत का शिकार हो गया। दोस्तों के साथ मिलकर नशे करने का आदी हो गया था। उसके खिलाफ बीकानेर (राजस्थान) में 2 ग्राम हेरोइन बरामदगी का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed