फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गैंगस्ट दिलप्रीत बोला, अब वह सुधरना चाहते है

गैंगस्ट दिलप्रीत बोला, अब वह सुधरना चाहते है

Sun, 30 Dec 2018 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्ट दिलप्रीत बोला, अब वह सुधरना चाहते है

विज्ञापन
पहले वाली जिंदगी जीना चाहता है गैंगस्टर दिलप्रीत
मेडिकल करवाने पहुंचे आरोपी ने मीडिया से की बात, युवाओं की भी दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के पास रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा अब सुधरना चाहता है। साथ ही अपनी पहले वाली जिंदगी जाना चाहता है। यह बात गैंस्टर दिलप्रीत सिंह ने मीडिया से उस समय कहीं, जब पुलिस जवान उसे मेडिकल करवाने के लिए फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। बैसाखियों के सहारे चल रहे गैंगस्टर ने इस दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई और राज भी खोले। उसका कहना था कि उसे अपनी गलतियों का अहसास हो गया है। उसने कहा कि गैंगस्टर बनने के पीछे कोई पुलिस या सिस्टम नहीं है। बल्कि अपने गांव की निजी झगड़ों और दुश्मनी ने इस राह पर लाकर खड़ा कर दिया है, लेकिन अब उसे अहसास हो गया है कि यह सब चीजें गलत है। उन्होंने बताया कि उसमें सिस्टम या पुलिस के प्रति कोई रोष नहीं है। इतना ही नहीं गैंगस्टर ने यहां तक कहा कि जो युवा गैंगस्टर को फॉलो करते हैं। साथ ही गैंगस्टरों वाली लाइफ जीना चाहते हैं। वह उनके हाल को एक बार जरूरत देख लें। उनकी लाइफ कैसे चल रही है। जिक्रयोग है कि गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा उस समय सुर्खियों में आया था। जब पंजाबी, सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा पर सेक्टर-91 में जानलेवा हमला हुआ था। उसके बाद बाबा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने का मामला भी सामने आया था। शहर के दो थानों में आरोपी दिलप्रीत पर केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों में आरोपी पर केस दर्ज है। इसके बाद स्पेशल आपरेशन सेल की टीम व चंडीगढ़ की ज्वाइंट टीम ने आरोपी को चंडीगढ़ में स्पेशल आपरेशन के दौरान दबोचा था। इस दौरान गैंगस्टर की टांग में गोली लग गई थी, जिसके बाद वह अब बैसाखियों के सहारे चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed