{"_id":"5a47f6b34f1c1bf61b8b5df1","slug":"41514665651-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह पेटी शराब समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह पेटी शराब समेत काबू
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो तस्कर गिरफ्तार, कार से 15 पेटी शराब बरामद
कुराली। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पार्टी बड़ौदी टोल प्लाजा के समीप नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नाके पर एक स्कोडा कार पहुंची। कार रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से शराब की पंद्रह पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक स्वर्णजीत सिंह रायपुर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सिंघपुरा रोड पर बाबा झाड़ वाला स्थान के समीप शराब बेच रहे एक व्यक्ति को काबू कर लिया। पुलिस ने गुड्डू गुप्ता नामक व्यक्ति को मौके पर काबू कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।