{"_id":"5970cd314f1c1b45018b477b","slug":"41500564785-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएम की फ्लाइट से पहले एयरपोर्ट पर मिला काला बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा सीएम की फ्लाइट से पहले एयरपोर्ट पर मिला काला बैग
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh International Airport
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फ्लाइट आने से ठीक पहले एक लावारिस बैग मिला। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया। वहां मौजूद लोगों को बैग से दूर कर दिया गया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुला लिया गया। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत अन्य टीमें भी पहुंच गईं। इस बीच मौके पर बैग का मालिक भी पहुंच गया। उसकी दलील थी कि इसमें ढोल है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बैग उसको सौंप दिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह नौ बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री फ्लाइट से आ रहे थे। तभी एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने पार्क में एक लावारिस बैग दिखाई दिया। पहले पुलिस कर्मचारियों ने सोचा किसी पैसेंजर का होगा। लेकिन, दस मिनट के इंतजार के बाद भी जब बैग का मालिक नहीं पहुंचा तो पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया और बैग की चेकिंग करवाई गई। इस दौरान कहीं से बैग का मालिक मौके पर आ गया तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। पूछताछ में पता चला कि बैग में ढोल है। उसने बताया कि वह ढोल बजाने का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने उसका रिकार्ड खंगाला। साथ ही दस्तावेज चेक करके उसे छोड़ दिया।
पुलिस ने ढोल बजवाकर चेक किया
ढोल वाले बताया कि वह एयरपोर्ट पर किसी काम के लिए आया था। इस दौरान वह ढोल को अंदर लेकर नहीं गया, बल्कि उसे पार्क में ही रखकर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने अपने उपकरण लगाकर ढोल को चेक किया। आखिर में ढोल को उससे बजवाकर देखा गया। इसके बाद पुलिस को तसल्ली हुई।