फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शादी के कार्ड देकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

शादी के कार्ड देकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Tue, 23 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
शादी के कार्ड देकर लौट रही महिला की हादसे में मौत
पोती की शादी के कार्ड देकर लौट रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन


- खरड़ लुधियाना मार्ग पर घंडूआं के पास हुआ हादसा
- तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक पर जा रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया
- हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पोता हादसे में घायल हो गया था

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव घडुआं के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपनी पोती के विवाह का कार्ड देने आई हुई थी। मृतका की पहचान शेरो निवासी फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुुताबिक शेरो पत्नी जेठू राम निवासी सरहिंद जिला श्री फतेहगढ़ साहिब अपने पोते अकबर के साथ बाइक पर खरड़ स्थित रिश्तेदारों को अपनी पोती के विवाह का कार्ड देने आई हुई थी। विवाह का कार्ड देकर जब वह वापिस जा रहे थे तो घडुआं के नजदीक एक तेज रफ्तार 407 ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई है। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


बेटे की पहले ही हो चुकी है मौत
मृतका के परिजनों के अनुसार मृतका शेरो के लड़के की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद शेरो ने ही अपने पोते व पोती को पाला है। वहीं, बुजुर्ग की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है, क्योंकि वह खुद ही सारी शादी जिम्मेदारियां निभाने की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed