फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लड़कियों को भगाकर ले जाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

लड़कियों को भगाकर ले जाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों को भगाकर ले जाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोप मेें तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सिटी पुलिस खरड़ ने दो नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि सेक्टर-2 मुंडी खरड़ निवासी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दो नाबालिग लड़कियां 19 मार्च को अचानक घर से गायब हो गई थीं। उन्होंने अपने स्तर पर लड़कियों को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि 20 मार्च को उनकी छोटी लड़की दोपहर करीब दो बजे घर वापस आ गई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों बहनों को अनिल कुमार रात के समय राजपुरा ले गया था। अनिल कुमार दोनों बहनों को राजपुरा में चंचल नामक लड़के के पास छोड़ कर चला गया। वहां से चंचल ने दोनों बहनों को लुधियाना ले गया, वहां उन्हें राजवीर सिंह नाम का एक व्यक्ति मिला और उसने छोटी लड़की को बस में बैठा कर खरड़ भेज दिया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है कि आरोपी लड़के उसकी बड़ी लड़की को विवाह का झांसा देकर ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच करके अनिल कुमार, चंचल कुमार निवासी राजपुरा और जसवीर सिंह लुधियाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए व 34 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed