फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पच्चीस ग्राम हेरोईन सहित पत्नी गिरफ्तार, पति फरार

पच्चीस ग्राम हेरोईन सहित पत्नी गिरफ्तार, पति फरार

Sat, 02 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पच्चीस ग्राम हेरोईन सहित पत्नी गिरफ्तार, पति फरार
इयोन कार के अंदर बैठकर पति-पत्नि बेचते थे हेरोइन
विज्ञापन

- पच्चीस ग्राम हेरोइन सहित पत्नी गिरफ्तार, पति फरार
- आरोपी दंपति सूर्या टॉवर पर कर रहे थे नशे की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर में एक दंपति को हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में आरोपी पति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, पकड़ी गई आरोपी पत्नी की पहचान अनम शर्मा उर्फ अनु पति समर कुमार निवासी सूर्या टॉवर्स वीआईपी रोड (जीरकपुर) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक दंपति शहर के अंदर हेरोइन बेचने का धंधा करता हैं, जिसके बाद पुलिस ने एएसआई हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी पिछले हफ्ते से वीआईपी रोड पर उक्त दंपति की तलाश में गश्त करती रही और इस दौरान सूर्या टॉवर के अंदर उक्त दंपत्ति के द्वारा हेरोइन सप्लाई करने का पता चला। वीरवार की देर शाम पुलिस पार्टी ने सूर्या टॉवर सोसाइटी में पूछताछ की तो अनम शर्मा अपने पति समर कुमार के साथ कार में फरार होने की कोशिश करने लगे, जिनको शक के आधार पर पुलिस ने काबू किया। जबकि आरोपी पति समर कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दूसरी ओर, पुलिस अनम शर्मा को थाने ले आई, जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया। वहीं, अदालत ने सुनवाई के बाद अनम शर्मा उर्फ अनू को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


इयोन कार के अंदर बैठकर बेचने थे हेरोइन : पवन शर्मा
थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति इयोन कार के अंदर बैठकर हेरोइन की सप्लाई करता था। समर कुमार ड्राइवर सीट पर बैठता था और कार की पिछली सीट पर बैठकर अनम शर्मा ग्राहक से पैसे लेकर हेरोईन सप्लाई करती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी यह धंधा पिछले लंबे समय से कर रहे थे, जिसकी भनक सोसाइटी के अंदर किसी को नहीं लगी। वहीं, अदालत द्वारा अनम शर्मा को भेजे गए पुलिस रिमांड के दौरान कई और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed