फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   23 drug addicts absconded from de addiction centre in Mohali

नशा मुक्ति केंद्र से 23 नशेड़ी फरार: रात में खिड़की तोड़ भागे...तीन दिन से एक को भी ढूंढ नहीं पाई मोहाली पुलिस

Thu, 29 May 2025 10:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 May 2025 10:04 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। सेक्टर-66 के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ 23 नशे के आदी फरार हो गए। घटना तीन दिन पहले की है, लेकिन पुलिस अभी तक एक को भी ढूंढ नहीं पाई है। 

विज्ञापन
23 drug addicts absconded from de addiction centre in Mohali
नशा मुक्ति केंद्र से 23 लोग फरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली में नशे के आदी 23 लोगों के नशा मुक्ति केंद्र से फरार हो गए। सेक्टर-66 नशा मुक्ति केंद्र से भागे  23 नशेड़ियों को पुलिस ढूंढ रही है। हैरानी की बात है कि सभी लोग तीन दिन से फरार हैं। बावजूद इसके पुलिस किसी का सुराग नहीं लगा सकी है। इनमें से अधिकतर पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इन लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिजली कट लगने के बाद सभी लोग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने नशा मुक्ति दवा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। मामले के सभी जांच अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी और उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. परविंदर पाल कौर ने कोई टिप्पणी देने से इंकार किया है। पिछले दिनों अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य सभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के साथ सेक्टर-66 सेंटर को अपग्रेड किया था। इस सेंटर का नाम बदलकर नशा मुक्ति दवाई केंद्र रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed