{"_id":"5cdb2245bdec2207436388f7","slug":"21557865029-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पार्किंग में दीं गालियां, फिर घर पहुंचकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले पार्किंग में दीं गालियां, फिर घर पहुंचकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर कार रोककर बेहरहमी से युवाकों को पीटने का मामला अभी हल भी नहीं हुआ था कि फेज-3बी2 की मार्केट में कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान फेज-4 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
जसप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सोमवार को फेज-3बी2 की मार्केट में गया था। इस दौरान वह अपनी कार में बैठा हुआ था। तभी चार-पांच लोग आए। साथ ही उसे कहा कि कार से बाहर आओ। वहीं, इनमें से एक ने उसे गालियां दीं और गलत व्यवहार किया। जबकि एक ने उसे कहा कि वह अपना फोन नंबर उन्हें दे। उसने उन्हें नंबर दे दिया। करीब एक घंटे बाद उसे कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे एयरपोर्ट रोड पर बुलाया। वह वहां पर नहीं गया। इसके बाद आरोपी उसके घर पहुंच गए और उससे मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे बुरे नतीजे भुगतने की धमकियां दीं। इसके बाद वह वहां से चले गए। पुलिस ने गुरविंदर सिंह समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही लोगों को काबू कर लिया जाएगा।
एयरपोर्ट रोड पर कार सवार युवकों पर हमला करने वाले पकड़ से बाहर
एयरपोर्ट रोड पर कार सवार युवाओं पर हमला करने के मामले के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि पुलिस ने हरपाल के परिजनों को राउंडअप भी किया था, ताकि आरोपी पकड़ में आ जाएं, लेकिन पुलिस को किसी भी तरह की कोई सफलता नहीं मिली है।