फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अफीम तस्कर गिरोह का चौथा आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

अफीम तस्कर गिरोह का चौथा आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Wed, 01 May 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अफीम तस्कर गिरोह का चौथा आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार
मोहाली। एसटीएफ ने अफीम तस्करी गिरोह के चौथे आरोपी को करीब एक साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलबार सिंह बाघा के रूप में हुई है, जोकि जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव बधोशी कलां का रहने वाला है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इससे 3 साथी 15 किलो अफीम के साथ पिदले साल पकड़े गए थे। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि पकड़ी गई 15 किलो अफीम में दिलबाग भी हिस्सेदार था। भले ही वह उस दिन पकड़ा नहीं गया था, लेकिन पता चला था कि उसने भी दो लाख रुपये अपने साथियों के पास अफीम में हिस्सा डाला था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 23 मार्च 2018 को एसटीएफ ने पूर्व डीएसपी हकीकत राय निवासी गोल्डन सिटी सरहिंद, बिक्रम नाथ निवासी गांव बदोशी (फतेहगढ़ साहिब), सर्वन सिंह निवासी गांव नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 15 किलो अफीम के अलावा एक .32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर व 18 कारतूस बरामद किए थे। आरोपियों को जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव ताणा में नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन मोहाली में एनडीपीए एक्ट की धाराओं 18, 29, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed