फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अहम खबर : अल्माज और होप हाईवे डिस्को क्लब का एक्साइज विभाग ने शराब लाइसेंस किया रद्द

अहम खबर : अल्माज और होप हाईवे डिस्को क्लब का एक्साइज विभाग ने शराब लाइसेंस किया रद्द

Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अहम खबर : अल्माज और होप हाईवे डिस्को क्लब का एक्साइज विभाग ने शराब लाइसेंस किया रद्द
- नियमों की उड़ाई धज्जियां : रात 12 बजे के बाद शराब पिलाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर। पुलिस ने डिस्को क्लब खिलाफ की जा रही सख्ती जारी है, जिस तहत पुलिस द्वारा शनिवार को एक बार फिर तय समय पर रात 12 बजे शहर के सभी सारे डिस्को क्लबों को बंद करवा दिया गया। ऐसे तो डिस्को क्लबों में तड़के चार बजे तक नाइट डांस पार्टियां आयोजित थी, परंतु पुलिस की सख्ती के चलते क्लबों को पूरे निर्धारित समय पर रात 12 बजे ही बंद कर दिया गया। उधर, एक्साइज विभाग द्वारा नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में अल्माज और होप हाईवे नामक डिस्को क्लब का एक महीने के लिए शराब लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।
आबकारी विभाग के सहायक ईटीओ परमजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ग्लोबल बिजनेस स्कवेयर माल के अंदर स्थित होप हाईवे और अल्माज डिस्को क्लब के प्रबंधकों द्वारा लगातार एक्साइज नियमों की उल्लंघना की जा रही थी। आरोप है कि इन क्लबों के अंदर चंडीगढ़ और अन्य राज्यों की पाबंदीशुदा शराब लाकर पिलाई जाती है। साथ ही निर्धारित समय के बाद शराब सर्व की जाती है। उधर, विभाग द्वारा दोनों डिस्क क्लब के प्रबंधकों पहले भी चेतावनी नोटिस जारी करते हुए 30-30 हजार रुपये जुर्माना किया गया था, इसके बावजूद नियमों की ताक पर रखकर सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए देर रात तक शराब पिलाना जारी रहा। वहीं, बीती 3 सितंबर को विभागीय कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों डिस्को क्लब का शराब का लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है, जो अब अगले महीने 3 नवंबर के बाद अपना क्लब चला सकेंगे।
विज्ञापन

परमजीत सिंह ने आगे बताया कि विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जीरकपुर और खरड़ के डिस्को क्लब में शनिवार देर रात शराब पिलाई जाती है। इसकी पड़ताल करने के बाद सामने आया कि उक्त डिस्को क्लबों में देर रात 12 बजे के बाद शराब सर्व की जा रही है। नियमानुसार लाइसेंसशुदा क्लब मालिक को रात 12 बजे तक ही शराब सर्व करने की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed