फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शव के मामले में हत्या का केस दर्ज

शव के मामले में हत्या का केस दर्ज

Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
शव के मामले में हत्या का केस दर्ज
संदिग्ध हालात में मिले शव के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

नामी इमिग्रेशन कंपनी के मालिक समेत चार को नामजद किया गया
तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, अदालत ने 29 तक भेजा रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव।
31 वर्षीय युवक अभिषेक की संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में हत्या, सबूत मिटाने समेत कई धाराएं जोड़ी हैं। इस मामले में एक नामी इमिग्रेशन कंपनी के मालिक समेत चार लोगों को नामजद किया है।
मामले के जांच अधिकारी जसबीर ने कहा कि आरोपियों में रिटायर्ड कर्नल बीएस संधू, गुरविंदर सिंह बैंस, बलविंदर सिंह व तरसेम लाल का नाम शामिल है। कर्नल को छोड़कर अन्य सभी लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीन को अदालत ने 29 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पहले केस में 365 के तहत केस दर्ज किया गया था। वहीं, अब धारा 302, 201 व 120बी लगाई गई है। पता चला है कि पुलिस ने मामले में दो वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें महिंद्रा पिकअप वैन व महिंद्रा स्कॉर्पियो शामिल है।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने हत्या की धारा जोड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कर्नल बीएस संधू को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके चलते उन्हें केस में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को हुआ था गायब
पता चला है कि अभिषेक सीटीयू में मेेकेनिक के पद पर था। वह इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में तैनात था। साथ ही 13 मार्च से गायब था। भाई राहुल ने उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिषेक की बॉडी पिंजौर स्थित जंगली एरिया से मिली थी।


दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था घर से
अभिषेक अपने दो भाईयों राजन और राहुल के साथ बुड़ैल में रहता था। वह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखता है। राजन ने बताया कि 13 मार्च को राहुल अपने मित्रों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं आया। भाई ने बताया कि उन्होंने उसके दोस्तों को फोन किया था। जिनका जवाब था कि खाना खाने के बाद राहुल अपने घर चला गया था। सोमवार को पिंजौर गांव के लोगों ने कोई डंप की हुई चीज देखी थी। इसके बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस व हरियाणा पुलिस ने मोहाली पुलिस को सूचित किया था।


ऐसे मिली थी बॉडी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिषेक की बॉडी पानी फार्म हाउस के एक टैंक से बरामद हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने सीनियर को बताया। साथ ही वह तिरपाल में डंप कर बॉडी को ले गए। साथ ही हरियाणा के एरिया में जाकर फेंक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed