{"_id":"5cbb7331bdec2214611277fc","slug":"201555788593-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के घर पर किया हमला, दीं जान से मारने की धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरपंच के घर पर किया हमला, दीं जान से मारने की धमकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़/लांडरां। गांव जंगपुरा के सरपंच के घर पर हमला करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना बनूड़ की पुलिस ने दो युवकों को नमजद कर 3-4 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया है। थाना मुखी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि गांव जंगपुरा के सरपंच हरमिंदर सिंह बिल्ला ने शिकायत दी थी कि उसने गांव वासी प्रीतपाल सिंह उर्फ भीम पुत्र गुरचरन सिंह व अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब का ठेका पिछले साल लिया था। ठेके की मियाद 31 मार्च को पूरी होने पर जब प्रीतपाल को हिसाब करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करता रहा। जब उसे जोर देकर हिसाब करने के लिए कहा तो उसने शुक्रवार रात 11:30 बजे अपने साथी लाडा और 3-4 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकियां दीं। आरोपियों ने लोहे की रॉड से घर का गेट भी तोड़ दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। थाना मुखी ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर आरोपी प्रीतपाल सिंह, लाडा और 3-4 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 458, 341, 506, 427, 148, 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।