फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   इमीग्रेशन फ्रॉड दो पर केस दर्ज

इमीग्रेशन फ्रॉड दो पर केस दर्ज

Thu, 13 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
इमीग्रेशन फ्रॉड दो पर केस दर्ज
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

पुलिस ने दो महिला ट्रेवल एजेंटों पर केस किया दर्ज
पहले भी आरोपियों पर दर्ज हो चुका है केस, अब दूसरी जगह किसी और नाम से चला रहीं थी कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में इमीग्रेेशन फ्रॉड के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस केस दर्ज होने के बाद कंपनियां शहर में ही किसी दूसरी जगह अलग नाम से ठगी का कारोबार कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला फेज-11 में बुधवार को सामने आया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कंपनी की मालिक महिला संदीप कौर व अर्मिता के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह, गुरदीप सिंह और विजय राठौर निवासी गांव निहाल सिंह वाला, जिला मोगा ने बताया कि उन्होंने एक अखबार में विज्ञापन देख कर फेज-11 के एससीएफ नंबर 75 में चलने वाली कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी ने उन्हें वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में प्रति व्यक्ति 1 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। इसके अलावा उनसे उनकी शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट, पासपोर्ट व अन्य जरूरी कागजात भी ले लिए। कागजात लेने के बाद कंपनी की मालकिन संदीप कौर व अर्मिता ने उन्हें कहा कि उनके वीजा एंबेसी द्वारा रिफ्यूज कर दिए है। जब उन्होंने एंबेसी द्वारा की गई रिफ्यूजल दिखाने को कहा तो उन्हें कापी नहीं दिखाई। एंबेसी जाकर पता लगाया तो पता चला कि उन्हें रिफ्यूजल भी जाली दिखाई गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक जब उन्होंने संदीप कौर व अर्मिता से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो वे अपना पहले वाला आफिस बंद करके फरार हो गईं। कुछ दिन बाद पता चला कि संदीप कौर ने उस आफिस के थोड़ी दूरी पर नई कंपनी खोल ली। गुरजंट सिंह ने बताया कि जब उसने उस दूसरी कंपनी में जाकर पैसे मांगने की कोशिश की तो कंपनी की मालिक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उन्हें कहा कि गया अगर पैसे मांगे तो वह अपने स्टाफ में रखी हुई लड़कियों से पुलिस को झूठी शिकायत दिलवा कर उन्हें फंसा सकती हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed