फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कंपनी के मुलाजिमों की धमकियों से बुजर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी

कंपनी के मुलाजिमों की धमकियों से बुजर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी

Sun, 31 Mar 2019 12:56 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के मुलाजिमों की धमकियों से बुजर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी
फाइनेंस कंपनी के मुलाजिमों की धमकियों से बुजुर्ग महिला के दिमाग की नस फटी
विज्ञापन

महिला को पीजीआई में भर्ती करवाया, दो पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव बाकरपुर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किए गए गाली गलौच व धमकाने से आहत हुई बुजुर्ग महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां सामने आया कि महिला के दिमाग की नाड़ी फट गई है। सोहाना थाने में महिला के बेटे की शिकायत पर फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 451 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार व अमन डोगरा के रूप में हुई है।

गांव बाकरपुर निवासी परिंद्र सिंह ने बताया कि उसने चंडीगढ़ स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से कार फाइनेंस करवाई थी। उसके पिता की तबीयत अचानक खराब होने के कारण कार लोन की 5 किश्तें लेट हो गईं थीं। उसे कंपनी से फोन आने लगे तो उसने उन्हें घर बुलाया और 6 मार्च को 40 हजार रुपये दे दिए, जिसकी रसीद भी उन्होंने उसे दे दी थी। उसके बावजूद कंपनी के कर्मचारी उनके घर पहुंचकर गाली गलौच करने लगे और धमकाना शुरू कर दिया। घर में मौजूद उनकी माता धमकियों को सह नहीं सकी जिसे अटैक आ गया। परिंद्र सिंह व उसके चचेरे भाई कुलबीर सैणी ने बताया कि पीजीआई से उनकी माता को छुट्टी मिल गई है लेकिन उनकी आवाज अभी तक वापस नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed