फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   25 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदे लगाकर किया सुसाइड

25 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदे लगाकर किया सुसाइड

Tue, 23 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
25 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदे लगाकर किया सुसाइड
25 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदे लगाकर किया सुसाइड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव कुड़ावालां में सोमवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान पिंकी पत्नी अंतरयामी निवासी मूलरूप उड़ीसा के रूप में हुई है। मृतका गांव में एक किराए के कमरे में रहती थी।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई मेवा सिंह ने कहा कि मृतका पिंकी का पति स्थानीय एक फैक्ट्री में बतौर लेबर का कार्य करता है। दोनों पति-पत्नी अपने छह साल के बेटे के साथ गांव में पिछले कुछ माह से रह रहे थे। उनका बेटा नजदीकी गांव सैदपुरा में केजी क्लास में पढ़ता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सुबह मृतका का पति अपनी ड्यूटी पर चला गया था और उसका बेटा स्कूल चला गया था। दोपहर तकरीबन एक बजे उसका बेटा स्कूल से घर आया तो दरवाजा न खुलने के कारण रोने लग गया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस व उसके पति को दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर पिंकी की लाश पंखे पर लटक रही थी। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार होने की वजह से दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि उड़ीसा से मृतका का परिवार आ रहा है जिनके पहुंचने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed