फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वीआईपी रोड पर साइनाइट डिस्कोथेक में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

वीआईपी रोड पर साइनाइट डिस्कोथेक में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 06 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
वीआईपी रोड पर साइनाइट डिस्कोथेक में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
साइनाइड डिस्कोथेक में हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक-युवतियां हुए फरार
सोशल मीडिया पर वायर वीडियो की पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित साइनाइड डिस्कोथेक के बाहर मंगलवार देर रात युवक-युवतियों द्वारा हुल्लड़बाजी करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस जब तक वहां चेकिंग करने पहुंची तब तक युवा वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्लब की अंदर से जांच की और कुछ देर बाद वापस लौट गई।
जानकारी के मुताबिक एप्पल हाइट की बेसमेंट में साइनाइड नामक डिस्कोथेक के बाहर मंगलवार रात करीब बारह बजे युवक-युवतियां शराब के नशे में हुल्लड़बाजी करते नजर आए। किसी ने हंगामे की अपने मोबाइल में वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद मामला पुलिस पार्टी के पास पहुंचा। पुलिस पार्टी तुरंत डिस्कोथेक पहुंची। पुलिस ने क्लब का पूरी जायजा लिया, लेकिन वीडियो क्लिप में हुल्लड़बाजी करने वाले युवक-युवतियां पुलिस के आने से पहले फरार हो गए।
विज्ञापन


कोट्स
मंगलवार देर रात करीब बारह बजे पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए साइनाइड डिस्कोथेक में युवाओं द्वारा शराब के नशे में हुल्लबाजी करने की शिकायत प्राप्त हुई। मौके पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो क्लिप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतनाम सिंह, एएसआई कम जांच अधिकारी, पुलिस थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed