फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला

डेराबस्सी अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला

Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला
त्रिवेदी कैंप के अशोक को पत्थरों से कुचलकर मारा था
विज्ञापन

डेराबस्सी में अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
मुबारिकपुर क्षेत्र में वीरवार को हुई हत्या के मामले में मृतक की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अशोक कुमार चावला (50) निवासी त्रिवेदी कैंप के रूप में हुई है। वह कबाड़ का काम करता था। वह फैक्टरियों में कबाड़ के रूप में निकलने वाली स्क्रैप खरीद कर आगे बेचता था। पुलिस मृतक के साथ 14 तारीख को शराब पीने वाले दो अज्ञात लोगों की तलाश में जुट गई है।
मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, वह घर से 14 मार्च को शाम सात बजे किसी काम से गया था, उसके अगले दिन पुलिस को उसका शव मुबारिकपुर की बाबा कॉलोनी के एक प्लाट में मिला था। मृतक का चेहरा पत्थरों से कुचला गया था। पुलिस को मौके पर शराब की एक खाली बोतल, दो गिलास और खून से सने पत्थर भी मिले थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। मृतक का मोबाइल फोन मौके से गायब था। पुलिस मृतक की काल डिटेल खंगाल रही है जिससे पुलिस को कातिलों का अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस को शक है कि मृतक ने 14 की रात अपने दो जान पहचान वाले व्यक्तियों के साथ शराब पी थी, जिस दौरान उनकी तकरार हो गई और शराब के नशे में उसका कत्ल कर दिया गया। कातिलों ने कत्ल को छिपाने के लिए पहले मौके से लाश को खुर्द बुर्द करने के लिए उसका चेहरा पत्थरों से कुचल दिया। इसके अलावा मौके से शव को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इस मामले की जांच डेराबस्सी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह व मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भिंदर सिंह कर रहे हैं। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान होने के साथ आधा मामला हल हो गया है। अब पुलिस मृतक के साथ शराब पीने वाले दो व्यक्तियों को तलाश रही है। उनकी पहचान होने के बाद इस मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने डाक्टरों के बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुबारिकपुर शराब के ठेकेदार से कर रही पूछताछ
पुलिस कातिलों की शिनाख्त करने के लिए मुबारिकपुर शराब के ठेके पर लगे कारिंदे और रेहड़ियों वालों से मृतक के साथ मौजूद लोगों की पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस को शक है कि मृतक ने मुबारिकपुर से शराब खरीदी थी और रेहड़ियों से खाने के लिए सामान पैक करवाया था। जिनसे पुलिस सुराग लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed