{"_id":"5a2eea3e4f1c1bc5668b4655","slug":"191513024062-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर क्राइम रिपोर्ट :","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर क्राइम रिपोर्ट :
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र पर केस
जीरकपुर। एक बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रशांत (पिता) और राहुल (बेटा) निवासी मकान नंबर-24, पंचशील एन्क्लेव (जीरकपुर) के रूप में हुई है। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। रमेश सहगल निवासी मकान नंबर-12/डी, पंचशील एन्क्लेव (जीरकपुर) ने बताया है कि 9 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर में थे। इस दौरान, कालोनी निवासी प्रशांत बेटे राहुल के साथ उनके घर में जबरदस्ती घुस गए और उनसे मारपीट की। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर नामजद आरोपी पिता-पुत्र जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। दूसरी ओर, पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पिता-पुत्र खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तेज आवाज में डीजे बजाने पर केस दर्ज
डीसी मोहाली के आदेशों की नहीं की पालना
जीरकपुर।
गांव किशनपुरा के निवासी की शिकायत पर ऊंची आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह निवासी बनूड़ के रूप में हुई है, जो रविवार को एक विवाह समारोह में डीजे बजा रहा था।
मदन सिंह निवासी गांव किशनपुरा (जीरकपुर) ने बताया कि उसकी पत्नी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है। शिकायत के अनुसार, रविवार को उनके गांव स्थित मैरिज पैलेस में विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। सुखबीर वहां पर डीजे बजा रहा था। डीजे संचालक सुखबीर से आवाज धीमा करने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। जांच करने के बाद डीसी मोहाली के आदेशों की पालना न करने के आरोप में केस दर्ज कर किया गया।