{"_id":"5c61d982bdec222be7358a66","slug":"181549916546-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर का बेटा हेरोइन समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर का बेटा हेरोइन समेत काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के ज्वेलर का बेटा हेरोइन समेत काबू
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हेरोइन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल वर्मा उर्फ गोरू बताई जाती है जोकि सेक्टर 41ए चंडीगढ़ के एक नामी ज्वेलर का बेटा है। उनकी दो दुकानें हैं। दूसरी दुकान मोहाली के गांव शाहीमाजरा में है।
एसटीएफ के एसपी राजिंद्र सिंह सोहल ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली स्थित एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीदकर लाता है। वह खुद भी नशा करने का आदी है और यहां पर अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करता है। एएसआई सुखविंद्र सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपी को पीटीएल चौक फेज-5 मोहाली से काबू करके उसके कब्जे से 26 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।