फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   करोड़ों के घोटाले में कई बड़े लोग शामिल

करोड़ों के घोटाले में कई बड़े लोग शामिल

Wed, 20 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों के घोटाले में कई बड़े लोग शामिल
सिंचाई विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले में कई बड़े लोग शामिल
विज्ञापन

विजिलेंस ने आरोपी का रिमांड लेने के लिए जिला अदालत में दिया तर्क
अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा, अदालत को देनी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सिंचाई विभाग पंजाब में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह को मंगलवार को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया। इस दौरान विजिलेंस ने आरोपी का रिमांड लेने के लिए कई दलीलें रखीं। वहीं, आरोपी ठेकेदार के वकील ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि करीब सात दिन से आरोपी रिमांड में है। ऐसे में रिमांड की जरूरत नहीं है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विजिलेंस दोपहर में ठेकेदार को लेकर अदालत पहुंची। इस मौके पर विजिलेंस ने कहा कि आरोपी काफी शातिर है। उन्हें अभी और पूछताछ करनी है। क्योंकि इस घोटाले में कई बड़े लोग शामिल हैं। इस कारण आरोपी का रिमांड चाहिए। इसी बीच जज ने पूछा कि अब तक आपने रिमांड में क्या हासिल किया। इस पर विजिलेंस की तरफ से पूरी जानकारी कोर्ट को दी गई। इसी बीच आरोपी के वकील ने विजिलेेंस के तर्कों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने आरोपी का घर सील कर रखा है। उनके सारे बैंक खाते सील है। इसके अलावा सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के बच्चों को फीस तक देने में मुश्किल आ रही है। ऐसे में उनके रिमांड की जरूरत नहीं है। हालांकि बाद में अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग में बीते समय दौरान टेंडर अलॉट करने में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए ब्यूरो द्वारा प्रीवेंनशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं 13(1) डी और 13(2) सहित आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 477-ए तथा 120बी तहत विजिलेंस ब्यूरो फ्लाईंग स्क्वॉयड -1 के मोहाली स्थित थाने में केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर से यह सामान बरामद
विजिलेंस का कहना था कि ठेकेदार गुरिंदर सिंह के घर पर रेड की गई थी तो उसके घर से दो कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद किया गया है। हालांकि अभी काफी सामान बरामद करना है।

प्री बीड मीटिंग में करता था खेेल
विजिलेंस ने बताया कि आरोपी ठेकेदार अधिकारियों से मिलीभगत कर प्री बिड मीटिंग में ही सारा खेल करता था। विभाग में किसी भी काम के टेंडरों की अलाटमेंट से पहले ही गुप्त मीटिंग कर ली जाती थी। जिसके बाद ठेकेदार गुरिंदर सिंह की मर्जी के मुताबिक कंपनी को काम अलाट कर दिया जाता था। इसलिए उससे अभी और पूछताछ की जानी है।


पैंतीस प्रोजेक्ट में से 29 संदेह के दायरे में
विजिलेंस के मुताबिक, करीब पैंतीस प्रोजेक्ट का ठेका आरोपी को दिया गया था। इसमें ठेकेदार के 29 काम संदेह के घेरे में है। वहीं, उन्होंने कहा कि गत दस वर्षों में अधिकतर प्रोजेक्ट का ठेका उसी को मिला था। वहीं, आरोपी के वकील ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्हें केवल चालीस फीसदी ठेके दिए गए। हालांकि विजिलेंस द्वारा उक्त बात का विरोध किया गया। वहीं, आरोपी के वकील ने कहा कि अगर उसने कुछ गेम की थी तो ऑडिट में यह बातें सामने क्यों नहीं आईं। विभाग की इतनी बड़ी टीम थी, काम चेक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में चीफ इंजीनियर विभाग का हेड था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed