फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सीआईए स्टाफ ने चोरी की कारों समेत तीन आरोपियों को किया काबू

सीआईए स्टाफ ने चोरी की कारों समेत तीन आरोपियों को किया काबू

Mon, 27 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने चोरी की कारों समेत तीन आरोपियों को किया काबू
किराये पर गाड़ी लेकर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने आरोपियों से तीन कार किए बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सीआईए स्टाफ खरड़ ने चोरी की तीन कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरवीर सिंह अटवाल पीसीएस कप्तान पुलिस (जांच) और कंवलप्रीत सिंह चाहल पीसीएस उप कप्तान पुलिस (जांच) मोहाली ने बताया कि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के आदेश पर जिले भर में शरारती तत्वों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में एएसआई सतपाल ने आरोपी गुरजिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी शिवालिक विहार कॉलोनी जीरकपुर, अलोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र श्रीवास्तव निवासी एक्सटेंशन नार्थ ईस्ट दिल्ली और विपिन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी भीम नगर मोगा को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन कारें बरामद की है।

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी गुरजिंदर सिंह भोले भाले लोगों को गुमराह करके उनकी गाड़ियों को कंपनी में लगवाने का झांसा देकर किराये पर लेता था और इन गाड़ियों को कम दामों में बेच देता था। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरजिंदर सिंह टूर एंड ट्रेवल, अलोक कुमार कपड़े बेचने और कारें खरीदने का काम करता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश व दिल्ली में पहले भी गाड़ियां चोरी करने के मामले दर्ज हैं। तीसरा आरोपी विपिन कुमार कबाड़ का काम करता है और इसके खिलाफ भी पहले चोरी का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed