{"_id":"5c2bcd5bbdec2256a7705c25","slug":"171546374491-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : स्कूली बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देने वाले कोच की डांस पार्टी दौरान गोली लगने से मौत..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : स्कूली बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देने वाले कोच की डांस पार्टी दौरान गोली लगने से मौत..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्कूली बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देता था गोली का शिकार कोच
- नववर्ष के आगाज को लेकर सोसाइटी के अंदर चल रही थी डांस पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। गांव पीरमुच्छल्ला में नववर्ष पर सोसाइटी में चल रही पार्टी के दौरान विभिन्न स्कूलों में क्रिकेट की कोचिंग देने वाले कोच की गोली लगने से मौत हो गई थी, हालांकि उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक व्यक्ति को हाथ में पकड़ी पिस्टल से गोली चलाने से रोक रहा था। मृतक की पहचान सूरजभान निवासी फ्लैट नंबर-801/ईडब्लयूएस त्रिशला प्लस (पीरमुच्छल्ला) के रूप में हुई, जो मूलरूप से हरियाणा के जिला भिवानी का रहने वाला था। वहीं, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान मोहित सिंगला निवासी त्रिशला प्लस पीरमुच्छल्ला के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और गोली चलने के बाद मिले खोल को बरामद कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी लाल चंद फरार है, जिसको लेकर छापेमारी चल रही है। मंगलवार दोपहर मामले को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें एएसपी हरमन हंस ने उपस्थित होकर मामले की विस्तार से जानकारी दी।
ये है मामला
एएसपी हरमन हंस ने बताया कि सोमवार की देर शाम गांव पीरमुच्छल्ला में स्थित त्रिशला प्लस नामक सोसाइटी में वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नववर्ष 2019 को लेकर डीजे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी के बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। वहीं, डांस फ्लोर पर डांस कर रहे आरोपी लाल चंद ने शराब पी रखी थी, जिसकी वहां किसी से कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर लालचंद वहां से चला गया और कुछ देर बाद 10 से 15 लोगों के साथ वापस आ गया। इसी बीच, लाल चंद के साथियों में से मोहित ने अपनी कमर के अंदर लगाई .32 बोर की पिस्टल को बाहर निकालकर लाल चंद को दी, जिसने शराब के नशे में हवाई फायर करते हुए एक गोली चला दी। वहीं, पार्टी में मौजूद लोग गोली की आवाज सुनकर डर गए, जिन्होंने लाल चंद को ऐसा करने से रोका। इसके बाद मोहित ने अपनी पिस्टल लाल चंद से वापस ली और खुद स्टेज के ऊपर हाथ में पिस्टल लेकर म्यूजिक की धुनों पर डांस करने लगा। इस दौरान मोहित ने शराब के नशे में डांस करते हुए एक हवाई फायर किया, जिसको रोकने सूरजभान स्टेज पर पहुंच गया। वहीं, सूरज ने मोहित को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो स्टेज के नीचे डांस फ्लोर पर खड़े लालचंद ने उकसाना शुरू कर दिया, जिसकी बातों में आते हुए मोहित ने सूरज को जोरदार धक्का दे मारा। जिसमें सूरज एक स्पीकर से जा टकराया। वहीं, स्पीकर से टकराकर नीचे गिरे सूरज उठने की कोशिश करता कि मोहित ने अपनी पिस्टल से सूरज की तरफ गोली चला दी, जो सूरज की गर्दन में जा लगी। जबकि गोली के कारण निकले छर्रों की वजह से वहां मौजूद लाल चंद का बेटा पुलकित भी जख्मी हो गया। जिसको जेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी
एएसपी हरमन हंस ने बताया कि मोहित की पिस्टल से चली गोली सूरज की गर्दन के बाई ओर लगी, जिसके बाद उसकी उसकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद शिकायतकर्ता राजेश शर्मा निवासी त्रिशला प्लस ने जख्मी हालत में सूरजभान को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
गोली की सूचना पाकर एसएसपी पहुंचे मौके पर
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पुलिस को सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल की पुलिस चौकी से मिली, जिसकी सूचना पाते ही एसएसपी मोहाली कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे, जिनके साथ एएसपी हरमन हंस, जीरकपुर थाना प्रभारी गुरजीत सिंह, ढकोली थाना प्रभारी सतिंदर सिंह सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिन्होंने एक के बाद एक घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद सोसाइटी के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की।
मां को है ब्रेन ट्यूमर, इसलिए स्कूली बच्चों को कोचिंग देकर करवा रहा था इलाज
पुलिस के अनुसार, सूरजभान एक क्रिकेटर था। जबकि उसकी मां ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके इलाज पर लगातार पैसा खर्च हो रहा है, जिसको पूरा करने के लिए अलग-अलग स्कूलों के अंदर बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देता था, जिससे होने वाली कमाई से पेट पालता था। वहीं, सूरज शादीशुदा हैं, जिसके पास 2 बच्चे हैं। जबकि सूरज यहां पीरमुच्छल्ला में त्रिशला प्लस सोसाइटी में ईडब्लयूएस कैटेगरी केथ फ्लैट किराए पर लेकर रहता था, जहां पर उसकी मैच के दौरान जीते हुए ईनामों की ट्रॉफियां मौजूद हैं।
कोट
राजेश शर्मा निवासी श्त्रिशला प्लस सोसाइटी की शिकायत पर पुलिस ने मोहित सिंगला और लाल चंद खिलाफ हत्या करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मोहित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में आरोपी लाल चंद पुलिस गिरफ्त से फरार है, जिसकी तलाश में छापामारी चल रही है।
-सतिंदर सिंह, सहायक इंस्पेक्टर कम जांच अधिकारी, ढकोली पुलिस थाना।