फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   व्यक्ति को कार व बाइक सवार गिरोह ने लूटा

व्यक्ति को कार व बाइक सवार गिरोह ने लूटा

Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को कार व बाइक सवार गिरोह ने लूटा
ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति को पहले पीटा, फिर की लूटपाट
विज्ञापन


- बूथगढ़ समीप सोमवार शाम युवक को कार व बाइक सवार गिरोह ने बनाया गया शिकार
- युवक को पहले पीटा फिर 4500 रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और पर्स छीना

अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। ब्लॉक माजरी अधीन आने वाले गांव बूथगढ़ के समीप कार और बाइक सवार गिरोह ने ड्यूटी से आ रहे एक बाइक सवार नौजवान को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले उससे मारपीट की। साथ ही उसकी नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में दाखिल परमजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह वासी गांव कुब्बाहेड़ी ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज में ड्राइवर है। देर रात को लगभग एक बजे चंडीगढ़ से ड्यूटी करके गांव कुब्बाहेड़ी वापस आ रहा था। तभी बूथगढ से डड्डूमाजरा को जाने वाली सड़क पर चंडीगढ नंबर की कार उसके पीछे लग गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। उसने बताया कि इस दौरान कार सवार जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगे। साथ ही दो बाइक पर सवार चार अन्य सवार भी उसके पीछे लग गए। जिन्होंने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। उसने बताया कि इस दौरान बाइक सवार ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। जिसके बाद उक्त सात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर उससे 4500 रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया और उसे घायल कर फरार हो गए। उसने बताया कि कुछ समय के बाद एक कार आई जिसमें सवार व्यक्ति ने उसे कुराली के अस्पताल में छोड़ कर गए। परमजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह कार और दो बाइक सवारों ने उसका पीछा किया था। लेकिन उस रात बाइक की रफ्तार तेज होने कारण उसका बचाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed