{"_id":"5a6ce3894f1c1b91268b6b7c","slug":"171517085577-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी नक्शा पास करवाकर किया कामर्शियल निर्माण करने का आरोप..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहायशी नक्शा पास करवाकर किया कामर्शियल निर्माण करने का आरोप..
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण विंग टीम के साथ जमीन मालिक ने की बदसलूकी
रिहायशी नक्शा पास करवाकर कामर्शियल निर्माण करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
बलटाना के सैणी विहार कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाने गई अतिक्रमण विंग की टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। जमीन मालिक पर आरोप है कि उसने रिहायशी का नक्सा पास करवाकर वहां कॉमर्शियल निर्माण करने लगा। इसकी सूचना पाकर जब नगर परिषद की अतिक्रमण विंग निर्माण रोकने गई तो जमीन मालिक ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। अधिकारियों ने अवैध निर्माण को तोड़कर जमीन मालिक को दस्तावेजों के साथ ऑफिस में पेश होने को कहा है।
जीरकपुर नगर परिषद के ईओ मनवीर सिंह गिल ने बताया कि सैणी विहार-3 में सुरिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने गेट के पास एक प्लॉट का रिहायशी नक्शा पास कराया। इसके लिए उसने वर्ष 2012 में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि सुरिंदर सिंह ने सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाते हुए 24 की शाम को उक्त प्लाट में दो दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मामले की लिखित शिकायत पड़ोसियों ने अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने सुरिंदर सिंह को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
बीते वीरवार (25 जनवरी) को दोपहर में एसडीओ कम इंस्पेक्टर बलविंदर के नेतृत्व में टीम को निर्माण कार्य रोकने के लिए भेजा गया। सुरिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने लगा और उसने गाली-गलौच भी की। अधिकारियों ने अवैध निर्माण को तोड़ दिया और शटरिंग का सामान कब्जे में ले लिया। बलविंदर सिंह ने सुरिंदर सिंह को जमीन के दस्तावेजों के साथ सोमवार को अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा है।