फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   निजी स्कूल में केजी कक्षा की छात्रा के साथ आठवीं के छात्र की ओर से छेड़छाड़ का मामला आया सामने

निजी स्कूल में केजी कक्षा की छात्रा के साथ आठवीं के छात्र की ओर से छेड़छाड़ का मामला आया सामने

Sun, 26 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल में केजी कक्षा की छात्रा के साथ आठवीं के छात्र की ओर से छेड़छाड़ का मामला आया सामने
आठवीं के छात्र ने की केजी की छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक कमेटी ने मामला दबाया, आरोपी छात्र को पंद्रह दिन के लिए किया सस्पेंड
लापरवाही बरतने के आरोप में सफाईकर्मी को एक महीने के लिए किया निलंबित
स्कूल की प्रिंसिपल ने आरोप नकारे
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
शहर के एक निजी स्कूल में केजी में पढ़ने वाली बच्ची से आठवीं के छात्र ने छेड़छाड़ की। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने मामला संज्ञान में आने के बाद इसे दबाने का प्रयास किया। साथ ही आरोपी छात्र को पंद्रह दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सफाईकर्मी महिला को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि स्कूल की प्रिंसिपल ने इस तरह के किसी भी मामले की कोई जानकारी न होने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार, शहर में स्थित एक निजी स्कूल में बीते दिनों आठवीं के छात्र ने केजी कक्षा की छात्रा से बाथरूम में छेड़छाड़ की है। मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल के अध्यापकों ने बच्ची से आरोपी छात्र की शिनाख्त करवाई। इस दौरान बच्ची ने आरोपी छात्र को पहचान लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों ने बच्चे के माता-पिता को बुलाकर घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने बच्चे को पंद्रह दिन के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इस मामले में स्कूल प्रबंधक कमेटी में बाथरूम के बाहर ड्यूटी देने वाली एक सफाईकर्मी को भी एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर से सफाईकर्मी ने कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल ने ही उसको किसी काम से भेजा था। इस कारण उसकी अनुपस्थिति में यह घटना घटी। उसने खुद को बेकसूर बताया।
प्रिंसिपल ने स्कूल में ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। साथ ही आरोपी छात्र व सफाईकर्मी महिला को सस्पेंड करने की बात को भी नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed