फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मनचले पर कार्रवाई नहीं की तो लड़की ने की खुदकुशी

मनचले पर कार्रवाई नहीं की तो लड़की ने की खुदकुशी

Tue, 07 May 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
मनचले पर कार्रवाई नहीं की तो लड़की ने की खुदकुशी
कुराली। ब्लॉक माजरी थाने के अधीन आते एक गांव की लड़की ने फोन पर एक मनचले द्वारा परेशान करने तथा पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में थाने के आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक माजरी के एक गांव की लड़की को लुधियाना का एक नौजवान फोन करके तंग करता था। लड़की ने तंग होकर 181 नंबर पर फोन करके पुलिस को शिकायत की। इस संबंधी मामला माजरी थाने में आया। आरोप है कि माजरी थाने के एएसआई जसपाल सिंह ने इस संबंधी ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे तंग आकर लड़की ने रविवार को कोई जहरीला चीज खा ली और सोमवार को उसकी पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान रोष में आए गांव वासी सोमवार को माजरी थाने पहुंच गए और एएसआई द्वारा कार्रवाई न करने का नोटिस लिया। एसएचओ माजरी हरनेक सिंह ने परिवार को इंसाफ का भरोसा दिया। इस मामले में माजरी पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर लुधियाना के रहने परविंदर सिंह नामक नौजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी माजरी थाने के एक एएसआई जसपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएचओ हरनेक सिंह बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी परविंदर सिंह को काबू करने के लिए पुलिस टीम लुधियाना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed