फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Wed, 01 May 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
खेल रही 3 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
डेराबस्सी। गांव कारकौर में मंगलवार को खेल रही 3 वषीय बच्ची की ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक गांव की ही रहने वाला बताया गया है, जोकि मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन वर्षीय मनप्रीत कौर निवासी गांव कारकौर मंगलवार दोपहर बाद गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मुख्य सड़क मार्ग से आ रहे चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को अचानक गांव की गली की तरफ मोड़ दिया। इसे देख गली में खेल रहे बच्चे इधर-उधर भागना शुरू हो गए, जबकि भागते-भागते मनप्रीत अचानक वहीं गिर गई और ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचली गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जख्मी हालत में मनप्रीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed