फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी त्रिवेद्वी कैंप निवासी की हत्या का मामला

डेराबस्सी त्रिवेद्वी कैंप निवासी की हत्या का मामला

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी त्रिवेद्वी कैंप निवासी की हत्या का मामला
डेराबस्सी त्रिवेदी कैंप निवासी की हत्या का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने जीजा-साले को लिया हिरासत में
वारदात की रात चार लोग थे मौके पर
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
मुबारिकपुर की बाबा कॉलोनी में त्रिवेदी कैंप निवासी की हत्या के मामले में पुलिस ने जीजा-साले को हिरासत में लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। इस बीच अशोक चावला (50) के शव का शनिवार को तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम किया गया और दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, वारदात की रात अशोक चावला के साथ दो और लोग थे। अब सामने आया है कि उसके साथ तीन लोग थे। ज्यादा शराब पीने के कारण एक व्यक्ति को उसके घर वाले ले गए थे। जबकि बाकी दो के साथ अशोक की तकरार हो गई, जिन्होंने पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। दूसरी ओर पुलिस इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन

अशोक कबाड़ का काम करता था। बुधवार रात उसने तीन लोगों के साथ शराब पी। एक शख्स थोड़ी ज्यादा होने पर घर लौट गया जबकि बाकी तीन ने शराब का दौर जारी रखा। आपस में शराब पीने के बाद दो बड़े पत्थरों से प्रहार कर अशोक का उसके दो साथियों ने हत्या कर दी थी। जाते समय हत्यारे उसका मोबाइल फोन भी ले गए थे। वीरवार सुबह एक प्लॉट में उसका शव मिला, जबकि शिनाख्त शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीआईए, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स समेत फोन का डंप भी उठाया। साथ ही अशोक के फोन की काल डीटेल भी निकलवाई। उसके आधार पर आसपास पूछताछ करती हुई पुलिस कैंप में रह रहे एक किराएदार तक पहुंची। पता चला है कि किराएदार वही शख्स है, जो नशा बढ़ने पर घर लौट आया था। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान किराएदार समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उन्हें साथ लेकर तीसरे साथी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। डेराबस्सी डीएसपी जीपी सिंह ने कहा कि अभी केस हल नहीं हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उन्होंने दावा किया कि हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे और पुलिस कार्रवाई जारी है।


हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लगाए नाके
गांव त्रिवेदी कैंप से मिली जानकारी के अनुसार इस केस को हल करने में ग्रामीणों ने अहम रोल अदा किया है। उन्होंने शक के आधार पर प्रवासी व्यक्ति से पूछताछ की, जिसने वारदात की रात के बारे में कुछ संदिग्ध बातें बताई। शक होने पर उन्होंने प्रवासी व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के जीजे को कब्जे में लिया। जो बरवाला मार्ग पर एक फैक्ट्री में ठेके पर दिहाड़ी करता था। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम डीएसपी डेराबस्सी जीपी सिंह के नेतृत्व में बनाई गई। इस टीम में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह, डेराबस्सी थाना प्रभारी महिंद्र सिंह व मुबारिकपुर पुलिस चौंकी इंचार्ज भिंदर सिंह शामिल थे। जिन्होंने दोपहर बाद मुख्य आरोपी को ठेकेदार द्वारा फैक्ट्री के बाहर बुलाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed