{"_id":"5d02b399bdec226d734d64ad","slug":"1560458126716-mohali-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 वर्षीय लड़की से रेप, आरोपी अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
16 वर्षीय लड़की से रेप, आरोपी अरेस्ट
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में 16 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरिओम के रूप में हुई।
लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि वह लोगों के घरों में काम करती है। वह काम पर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी उसकी बेटी को अपने कमरे में ले गया, जहां पर उसने बेटी से रेप किया। वह काम से शाम को लौटी तो बेटी ने सारी बात बताई। जब उसने हरिओम से इस संबंध में पूछा तो उसने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो इसके लिए उसे घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले तीन वर्षीय बच्ची से सोहाना थाने के एरिया में रेप का मामला सामने आया था। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया था।