फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पहले घर में चोरी की, फिर कार में शहर में लगाते रहे गेड़ी

पहले घर में चोरी की, फिर कार में शहर में लगाते रहे गेड़ी

Tue, 11 Jun 2019 02:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
पहले घर में चोरी की, फिर कार में शहर में लगाते रहे गेड़ी
मोहाली। सेक्टर-79 के मकान नंबर 1014 को रविवार को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से ज्वेलरी और 54 हजार की नकदी ले गए। इस दौरान चोरों ने घर में खड़ी बोलेनो कार की सवारी भी की, जिसे लेकर उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों का चक्कर लगाया। हालांकि कार में लगे जीपीएस से कार के चलने की सूचना परिवार की बंगलूरू में बैठी बेटी को लग गई। फिर उसने परिवार को सूचित किया, तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-79 के मकान नंबर 1014 के रहने वाले डॉ. सुरिंदर सिंह परिवार के साथ 9 जून को माथा टेकने अमृतसर स्थित हरमिंदर साहिब गए थे। उनकी बेटी बंगलूरू गई हुई है। उसके मोबाइल पर कार के चलने संबंधी जीपीएस के मैसेज आए। साथ ही गाड़ी की लोकेशन का पता चला। उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया, जिन्होंने घर में जाकर कार को चेक किया। बेटी ने इस बारे में परिजनों को भी बताया। सुरिंदर सिंह ने बताया कि जब वह शाम को चार बजे घर आए तो बैड व अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर लगभग 54 हजार रुपए और 35 ग्राम सोने की ज्वेलरी ले गए। हालांकि चोर गाड़ी को छोड़ गए। उन्होंने बताया कि इलाके में यह नौवीं चोरी है। सीसीटीवी देखने से पता चला है कि चोर लोहे की दराती लेकर आराम से सामान चोरी करके ले जाते हैं।
विज्ञापन

बाक्स
बेकाबू जीप ने घर में जा घुसी, बाउंड्री वॉल टूटी
मोहाली। सेक्टर-71 में सोमवार शाम को बेकाबू ओपन जीप एक घर से जा टकराई, जिससे घर की बाउंड्री वॉल टूट गई। इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और जीप चालक को काबू कर लिया। साथ ही जीप चालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि जीप चालक के पिता एसएसपी ऑफिस में तैनात हैं। वहीं, जीप चालक ने पहले एक बाइक सवार को हिट किया था। मटौर थाने के एसएचओ जगदेव सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed