फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्कॉर्पियो सवार ने पहले चलती कार को मारी टक्कर, फिर किया फायर

स्कॉर्पियो सवार ने पहले चलती कार को मारी टक्कर, फिर किया फायर

Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सवार ने पहले चलती कार को मारी टक्कर, फिर किया फायर
कुराली। कुराली-खरड़ मार्ग पर गांव पडियाला के समीप कार में सवार युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा टक्कर मारने व उस पर फायर करने का मामला सामने आया है। कार चालक ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रवीन गिल ने बताया कि वह जींद (हरियाणा) का रहने वाला है। शुक्रवार रात को रूपनगर से पंचकूला जाते समय गांव पडियाला के प्रभ आसरा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने पहले तो उसकी कार को टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की। जब उसने अपनी कार धीरे की तो स्कॉर्पियो में सवार युवक ने उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने अपनी जान के खतरे को देखकर कार रोकने के बजाय गांवों की तरफ मोड़ कर भगा लिया। उसने घटना के बारे में अपने दोस्तों को सूचना दी। प्रवीन ने बताया कि दोस्तों के आने के बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। उसने कहा कि स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लोग सवार थे।
विज्ञापन

सिटी थाने की एसएचओ संदीप कौर ने बताया कि प्रवीन गिल के बयान पर शिकायत दर्ज करके जांच की जा रही है। स्कॉर्पियो और उसमें सवार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed