{"_id":"5cf18db1bdec22075b0c10d8","slug":"15593343677-mohali-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। गांव गडांगा में गुरतेज सिंह नामक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के दोस्तों गौरव व काका सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
जसपाल सिंह निवासी गांव मड़ौली ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भांजा गुरतेज सिंह (28) अविवाहित था। उसकी दोस्ती गौरव कुमार निवासी मोरिंडा व काका सिंह निवासी गडांगा के साथ थी। उसने आरोप लगाया कि गौरव व काका गुरतेज को विदेश जाने के लिए उकसाते थे। गुरतेज को कई बार समझाया गया कि उसके पास काफी अधिक जायदाद है तो उसने विदेश जाकर क्या करना है। जसपाल ने बताया कि गुरतेज ने इन आरोपियों के साथ मोरिंडा में शराब पी और इस दौरान भी आरोपियों ने उसे विदेश जाने के लिए उकसाया। इसके बाद गौरव ने मोरिंडा से ही किसी कीटनाशक दवाइयों की दुकान से सल्फास की गोलियां लाकर गुरतेज को दी और उसे उकसाते हुए कहा कि यदि उसके माता-पिता उसे विदेश नहीं भेजते हैं तो वह अपनी मां को डराने के लिए कह दे कि उसने जहरीली दवाई खा ली है। इसके बाद रात लगभग 8 बजे गुरतेज सिंह ने शराबी हालत में घर आकर गौरव द्वारा दी गई जहरीली गोलियां खा लीं। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गुरतेज को तुरंत मोहाली स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।