फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 25 May 2019 01:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
मोहाली। अंबाला निवासी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना फेज-8 की पुलिस ने नितिन मिश्रा निवासी अंबाला पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इस मामले में पहले अंबाला में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह करीब दो साल पहले मोहाली आई थी। वह एक टेलीकॉम कंपनी में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात नितिन मिश्रा निवासी अंबाला से हुई। इस दौरान नितिन से उसकी दोस्ती हो गई। नितिन ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया तो उसने शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में ले गया, जहां पर उसने उसके साथ शादी कर ली। साथ ही कहा कि यह बात वह किसी को भी न बताए। वह उसकी बात पर सहमत हो गई। इसी बीच वह प्रेगनेंट हो गई। साथ ही उसका मिस कैरिज हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे गेम कर रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि आरोपी किसी अन्य युवती से शादी करने जा रहा था। पुलिस ने नितिन मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed