{"_id":"5ce84cccbdec22077e09c140","slug":"155872793415-mohali-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को पहले दीं धमकियां, फिर सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती को पहले दीं धमकियां, फिर सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक कॉल सेंटर की कर्मचारी की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने धमकियां देने का मामला सामने आया है। फेज-8 थाने की पुलिस ने एनआरआई समेत तीन लोगों पर आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान यूएस निवासी यादविंदर सिंह, मोहाली निवासी विनोद कुमार व सुल्तान के रूप में हुई है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
युवती ने बताया कि वह नवांशहर की रहने वाली है और उसने 12वीं तक पढ़ाई की हुई है। वह 2013 में मोहाली आई थी और एक कॉल सेंटर में काम करने लगी। इस दौरान उसकी यादविंदर सिंह से दोस्ती हुई। साल 2014 में हमारे परिवार वालों को दोनों के संबंध के बारे में पता चला। 2016 में शादी करने के योजना बनाई, लेकिन इस बीच यादविंदर यूएसए चला गया। यादविंदर ने कहा कि वह वहां से वापस आकर शादी करेगा। इस बीच जब वह यादविंदर को फोन करती थी तो उसके दो दोस्त सुल्तान और विनोद उसे तंग करने लगे। इतना ही नहीं गाली गलौच भी करते थे। वहीं, उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकियां दी। पीड़िता ने बताया कि यादविंदर के पास कुछ तस्वीरें और वीडियो थी। यादविंदर उससे शादी नहीं करना चाहता था। ऐसे में उसे धमकियां दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके मित्रों ने उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस संबंध में जीरो एफआईआर नवांशहर में दर्ज हुई। इसके बाद यह केस मोहाली के फेज-8 मेें शिफ्ट हुआ है।