{"_id":"5ce5b24dbdec22077e09bdb5","slug":"155855731215-mohali-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के कारिंदों ने भाइयों पर धारदार हथियारों से किया हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिल्डर के कारिंदों ने भाइयों पर धारदार हथियारों से किया हमला, वीडियो वायरल
खरड़। गांव जंडपुर के निवासी दो भाइयों पर एक बिल्डर के कारिंदों ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सतवीर सिंह व त्रिलोचन सिंह पुत्र चतर सिंह ने बताया कि वह गांव जंडपुर के निवासी हैं। उनकी जमीन सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव में आती है, जिस पर उनका कब्जा है। उन्होंने बताया कि आज एक बिल्डर के कारिंदें उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से सड़क बनवा रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। दोनों भाइयों ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानते हैं। उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। दोनों भाईयों के साथ हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच में जुट गई है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि घायल व्यक्तियों के लिखित बयान उनके पास आ गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।