फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खरड़ मेन बाजार में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े

खरड़ मेन बाजार में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 21 May 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
खरड़ मेन बाजार में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े
खरड़। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी की हुई थी, लेकिन कार चोरों ने पुलिस के इस हाई अलर्ट को झूठा साबित करते हुए पुलिस की नाक के नीचे ही एक के बाद एक करके तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। होडा सिटी कार में आए चार चोरों के गिरोह ने कार की नंबर प्लेट पर पेंट लगाकर उसे मिटाया हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह लगभग छह बजे मेन बाजार में उस समय सनसनी फैल गई जब दुकानदारों को पता लगा कि बाजार में तीन दुकानों के ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने इन दुकानों से कपड़े समेत नगदी चोरी कर ली है। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि चोरी करने वाले लोग एक कार में सवार होकर आए और चड्ढा क्लाथ हाउस के शटर के ताले तोड़ कर एक व्यक्ति अंदर दाखिल हो गया और दुकान में रखा गल्ला उठा लिया और दुकान से कुछ कपड़ा भी चोरी कर लिया। दुकानदार राधे श्याम चड्ढा ने बताया कि दुकान में रखे गल्ले से 40-50 हजार रुपये की नगदी समेत कीमती कपड़े चोरी हो गए।
विज्ञापन

मेन बाजार में पिंक रोज दुकान के मालिक हैप्पी ने बताया कि उसे सुबह बाजार के दुकानदारों ने सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले भी टूटे हुए हैं। उसने बताया कि जब उसने आकर देखा तो उसकी दुकान से भी कीमती कपड़े चोरी हो गए हैं। इसी दुकान के सामने राजीव हैंडलूम की दुकान के ताले तोड़ कर चोर दुकान से काफी सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार गया था 4 बजे, चोरी हुई 4.19 बजे
बाजार के चौकीदार सुशील ने बताया कि वह सुबह लगभग चार बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके चला गया था और चोरों ने चोरी की घटना को सुबह 4.19 बजे अंजाम दिया है। दुकानदारों ने चोरी की घटना की शिकायत थाना सिटी खरड़ में दर्ज करवा दी है। थाना सिटी खरड़ के एएसआई हरजीत सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed