फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   19 पेटी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

19 पेटी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
19 पेटी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
खरड़। सीआईए स्टाफ-2 पुलिस ने अवैध शराब की 19 पेटियों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनप्रीत सिंह निवासी खडाला रोड अमृतसर, जसवंत सिंह निवासी सुलतान विंड रोड अमृतसर, दिव्यांशू महाजन निवासी अमृतसर व गगनदीप सिंह निवासी गांव हरीपुरा जिला अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि वह हवलदार गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, मोहित शर्मा व तेजवीर सिंह और सिपाही संदीप कुमार के साथ खरड़-मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसा वाली चुंगी के पास मौजूद थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-29सी चंडीगढ़ के एक शराब के ठेके से एक कार नंबर पीबी 65 सी 2244 तथा दूसरी कार नंबर पीबी 02 वाईई 1717 में सवार लोग अवैध शराब सस्ते भाव में खरीदकर अमृतसर में महंगे भाव में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी करके उक्त कारों को रोक कर तलाशी ली तो अवैध शराब की 19 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed