{"_id":"5cabb0fdbdec22143439da29","slug":"151554755837-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी लॉटरी की आड़ में सट्टा नकदी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी लॉटरी की आड़ में सट्टा नकदी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी लाटरी की आड़ में सट्टा नकदी सहित तीन गिरफ्तार
जीरकपुर। यहां पंचकूला चौक के पास के लाटरी बाजार में जीरकपुर पुलिस की ओर से छापा मारकर तीन हजार रुपये की नकदी के साथ तीन लोगों को काबू किया गया है। आरोपी सरकारी लाटरी की आड़ में सट्टा लगवा रहे थे। जीरकपुर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जीरकपुर में सरकारी लाटरी की आड़ में सट्टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने वहां छापा मारा गया। वहां पुलिस टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए। उनकी ओर से एक दुकान पर छापा मार कर वहां तीन व्यक्तियों को काबू किया गया जो सरकारी लाटरी की आड़ में सट्टा लगवा कर 1 रुपये बदलकर 80 रुपये देने का लालच देकर लोगों को लूट रहे थे। तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तीन हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
थाना प्रमुख जीरकपुर इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों राज बहादुर पुत्र रूल बहादुर, खुशहाल सिंह पुत्र तुलसी राम, ऋषिकेश कुमार पुत्र हिंदराज को पकड़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।