फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   विक्की गौंडर

रेप पीड़ित मॉडल को विक्की गौंडर के नाम पर मिल रहीं धमकियां

Wed, 19 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 19 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
विक्की गौंडर
- फोटो : Demo Pic
रेप पीड़िता मॉडल व एक्ट्रेस को गैंगस्टर विक्की गौंडर के नाम पर फोन पर धमकियां मिल रही हैं। इस पर गौंडर की तरफ से अपने फेसबुक वाल पर एक पोस्ट की है। इसमें कहा है कि मॉडल ने जो आरोप लगाए है वह उसके बारे में कुछ नहीं जानता है। उसने साफ किया है कि उसके ग्रुप की तरफ से मॉडल को कोई धमकी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


उसने अपने पोस्ट में लिखा है कि जो लोग उसके नाम का गलत प्रयोग कर रहे हैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि उसे एक दो हत्याएं करने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आगे लिखा है कि तुम लोगों ने मेरे नाम का गलत प्रयोग करके अपनी जान गंवा लेनी है। इतना नहीं उसने आखिर में लोगों को नसीहत दी कि गरीबों की सहायता करें, महिलाओं का सम्मान करें और कन्या बचाओं का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में वीरवार को कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के प्रोग्राम में उस समय माहौल गरमा गया था। जब रेप पीड़िता पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस प्रोग्राम में पहुंच गई। साथ ही प्रोग्राम के दौरान में ड़ी होकर इंसाफ की गुहार लगाने लगी। इस दौरान मॉडल मंत्री तक न पहुंच जाए, उसे महिला पुलिस मुलाजिमों ने रोक दिया था। इस दौरान महिला चिल्लाने लगी। इसी बीच मंत्री की नजर महिला पर पड़ गई। मंत्री ने महिला से कहा कि वह उससे मिलकर जाएंगे। साथ ही पुलिस को उसे कमरे में बैठाने के लिए कहा। मंत्री ने प्रोग्राम खत्म होने के बाद महिला का दर्द सुना। महिला का आरोप था कि रेप केस के बाद उसका जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया है। उसे गैंगस्टर विक्की गौंडर के नाम की धमकियां मिल रही हैं। उसे मैसेज व व्हाट्सएप पर कॉल आ रही है। इस संबंध में उसने चंडीगढ़ पुलिस और एआईजी क्राइम पंजाब को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में महिला ने महिला एक्ट्रेस ने बताया कि कई दिनों से उसे मैसेज आ रहे हैं। आरोपियों द्वारा कहा जा रहा है कि उसे उठाकर दोबारा रेप करेंगे। साथ ही कही अज्ञात जगह फेंक देंगे। महिला ने कहा कि उसके केस में पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली समेत तीन नामी सिंगर व गीतकार आरोपी हैं। जैली पहले कई सालों तक भगोड़ा रहा। इस दौरान वह विदेश में रहा। इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया था। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की जमानत रद्द हो चुकी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मोहाली पुलिस आरोपियों पर पूरी तरह से मेहरबान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed