{"_id":"5c6087d4bdec22270f4fce8e","slug":"141549830100-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट क्लबों में 12 बजे के बाद परोसी जा रही शराब, हुक्के के धुएं में युवा उड़ा रहे 'जिंदगी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइट क्लबों में 12 बजे के बाद परोसी जा रही शराब, हुक्के के धुएं में युवा उड़ा रहे 'जिंदगी'
Mon, 11 Feb 2019 01:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने मोहाली जिले के बार, पब और नाइट क्लबों को आधी रात के बाद तक खुला रखने की इजाजत तो दे दी है, लेकिन आबकारी विभाग के कानून के मुताबिक इन जगहों पर आधी रात के बाद शराब परोसने पर रोक लगी हुई है। शहर में इन क्लबों की वजह से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन एक्साइज विभाग ने अपने मौजूदा नियमों को ताक पर रख कर इन क्लबों 12 बजे के बाद शराब परोसने की जैसे इजाजत ही दे दी है, जिसकी लोगों को कीमत भी चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
होटल, रेस्तरां और बार को हर दिन मिलने वाले इस छूट से जहां पंजाब सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं इन क्लबों में सुबह तक चलने वाली पार्टियों के कारण लोगों की रातों की नींद हराम होकर रह गई है। वहीं शराब के नशे में क्लबों से निकलने वाले युवा सड़कों पर एक्सीडेंट का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
एक्साइज विभाग की ओर से राज्य के खजाने को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है, जबकि राज्य सरकार का खजाना भारी कर्ज के बोझ तले दबा है। पिछले साल इन क्लबों में लड़ाई झगड़ो के केस के बाद डीसी मोहाली ने बार, होटल, डिस्को और रेस्तरां को आधी रात के बाद बंद करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
अब तो हुक्का भी परोसे जाने लगा
जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदी के बावजूद डिस्को क्लब में अब खुलेआम हुक्का भी परोसा जाने लगा है। देश का भविष्य कही जाने वाली 18 से 22 वर्ष की नौजवान पीढ़ी इन डिस्को घरों में हुक्का पीकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है। वहीं इन डिस्को क्लब में रात 12 बजे के बाद शराब सर्व कर एक्साइज विभाग के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
हमारी तरफ से लगातार होटलों, क्लबों और बार की चेकिंग की जा रही है। हुक्के के सर्व होने का काम चेक करना पंजाब के सेहत विभाग का है। - विनय, इंस्पेक्टर, एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग।