फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

Thu, 07 Feb 2019 06:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा
- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

- आरोपियों पर पहले भी आपराधिक किस्म के केस दर्ज
- आरोपियों को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाके के दौरान पुलिस बाइक सवार दो लोगों से पुलिस ने हथियार, हेरोइन व ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह निवासी टिंडवा तहसील जीरा जिला फिरोजपुर हाल निवासी केंद्रीय विहार सन्नी इनक्लेव व गुरजीत सिंह निवासी गांव बडाला बंब तहसील जीरा, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों पर थाना बलौंगी में आर्म्स व एनडीपीए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को मंगलवार अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मामले में कई और आरोपी काबू किए जा सकते हैं।

पुलिस को देखकर लगे थे भागने
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चंडीगढ़ खरड़ रोड से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर गांव बल्लोमाजरा के पास मौजूद थी। साथ ही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पीबीजीरो फाइव वाई 1021 एचएफ डिलक्स काले रंग पर सवार होकर आया थे। जब उन्होंने पुलिस को देखा तो पीछे मुड़ने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उससे काफी सामान रिकवर हुआ।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी लड़ाई, झगड़े और एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज है। वहीं, आरोपियों से पता चला है कि वह मोहाली और खरड़ में ही हेरोइन की सप्लाई करते है। मुकदमे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन, देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस, चालीस हजार दो सौ रुपये ड्रग मनी, एक कंप्यूटर तराजू व प्लास्टिक के दस लिफाफे बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही कई राज खुलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed