फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नोट -- मुख्तार अंसारी : लखनऊ समेत यूपी ऑल खबर को ऑन लाइन न चलाए जी

नोट -- मुख्तार अंसारी : लखनऊ समेत यूपी ऑल खबर को ऑन लाइन न चलाए जी

Thu, 24 Jan 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नोट -- मुख्तार अंसारी : लखनऊ समेत यूपी ऑल खबर को ऑन लाइन न चलाए जी
संशोधित: दो बॉक्स जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण खबर: लखनऊ समेत यूपी ऑल

मुख्तार अंसारी बोला-मेरे नाम का हुआ इस्तेमाल, नहीं मांगी रंगदारी

आरोपी अंसारी ने आरोप नकारे, कहा मैंने नहीं किया किसी को फोन
मोहाली के नामी बिल्डर को फोन कर मांगी थी 10 करोड़ की रंगदारी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फोन पर रंगदारी और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मोहाली पुलिस कस्टडी में चल रहे बाहुबली व विधायक मुख्तार अंसारी से पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने कई घंटे पूछताछ की। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। आरोपी का कहना है कि उसने किसी को रंगदारी मांगने के लिए फोन नहीं किया। किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को काफी सुरक्षा में रखा गया है। मटौर थाने और सीआईए के बाहर भी सुरक्षा पहरा मजबूत है। स्पेशल रिजर्व फोर्स लगाई गई है।
बता दें कि सेक्टर-70 के जिस बिल्डर ने पुलिस को शिकायत दी है, वह काफी हाई प्रोफाइल है। उसके दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मार्केट में भी उसका अच्छा रसूख है। बिल्डर ने बताया था कि उसे कुछ दिन पहले फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मुख्तार अंसारी बताते हुए दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी। साथ ही धमकी दी थी कि रकम न देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद मटौर थाने में यह केस दर्ज हो गया था। मोहाली पुलिस पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी को यूपी से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


गैंगस्टरों से संबंधों बारे भी हुई पूछताछ
पता चला है पुलिस द्वारा आरोपी से पंजाब के गैंगस्टरों के बारे में पूछताछ की गई। क्योंकि कुछ समय में जितने भी गैंगस्टर पकड़े गए थे, उनमें से अधिकतर के पास यूपी मेड हथियार ही मिले थे। इसके अलावा कई अन्य लोगों के संबंधों के बारे में भी पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का बड़ा मजबूत है नेटवर्क
वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी अंसारी का नेटवर्क काफी मजबूत है। उसके शॉर्प शूटर हैं। इसके अलावा उस पर अलग-अलग तरह के 45 केस चल रहे हैं।


मुख्तार अंसारी वाली खबर का जोड़

पुलिस ने लिए वॉयस सैंपल
भले ही आरोपी मुख्तार अंसारी का कहना है कि उसने बिल्डर को कॉल नहीं की है, लेकिन पुलिस ने उसके वॉयस सैंपल लिए हैं। साथ ही वॉयस सैंपल की जांच कराने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अंसारी का नाम लेकर कॉल करने वाले व्यक्ति ने बिल्डर को तीन बार 28 दिसंबर, तीन जनवरी और छह जनवरी को कॉल की थी।

अंसारी का करीबी रहा था रॉकी
जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी रह चुके हैं। इनमें जसविंदर उर्फ रॉकी भी शामिल था। रॉकी ने फाजिल्का से 2012 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। 2016 में गैंगवार के दौरान रॉकी की मौत हो गई थी। इसके अलावा चंडीगढ़ में सुखना लेक के पास कई साल पहले हुए डिंपी हत्याकांड में भी अंसारी का नाम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed